Jamshedpur: चिप्स फैक्ट्री में काम के दौरान मशीन में फंसा महिला मजदूर का हाथ, मालिक व सुपरवाइजर पर केस दर्ज

जमशेदपुर:  एमजीएम थाना क्षेत्र के बेताकोचा भूत बंगला स्थित स्टोन चिप्स डस्ट मिक्सचर मशीन फैक्ट्री में काम के दौरान एक महिला मजदूर राबड़ी प्रमाणिक गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद उन्होंने फैक्ट्री मालिक आशीष यादव, सुपरवाइजर राजू कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

राबड़ी प्रमाणिक ने बताया कि 24 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह रोज़ की तरह काम कर रही थीं, तभी मिक्सचर मशीन में अचानक उनका हाथ फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। सहकर्मियों ने तुरंत उन्हें टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

पीड़िता का कहना है कि फैक्ट्री में सुरक्षा उपकरण और सावधानियों की पूरी तरह अनदेखी की जा रही थी। मजदूरों को बिना सेफ्टी गियर के काम कराया जाता है, और इसी लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने भी बताया कि इलाके की कई छोटी फैक्ट्रियां बिना अनुमति और सुरक्षा मानकों के चल रही हैं, जिससे मजदूरों की जान को खतरा बना रहता है।

एमजीएम थाना प्रभारी ने बताया कि राबड़ी प्रमाणिक की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम ने फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण शुरू कर दिया है, मशीनों की जांच की जा रही है और वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ जारी है।

Spread the love

Related Posts

Potka : स्कूली बच्चों की लेखन प्रतिभा निखारने को झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद ने चलाया जन संपर्क अभियान

पोटका : झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा स्कूली बच्चों में साहित्यिक लेखन प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को राजनगर प्रखंड में संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में…

Spread the love

Bahragora : नशे के खिलाफ कौशल विकास के छात्राओं ने भरी हुंकार, निकाली जागरूकता रैली

बहरागोड़ा : सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हुए सोमवार को बहरागोड़ा बाजार में नशा मुक्ति को लेकर एक जोरदार अलख जगाई गई। ‘झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी’ के तत्वावधान में संचालित…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time