Jamshedpur: जुगसलाई गोलीकांड में शामिल बदमाशों का पर्दाफाश, हथियार सहित तीन युवक गिरफ्तार

जमशेदपुर:  जुगसलाई थाना पुलिस ने बीती देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर तीन युवकों को दो अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई शनिवार रात करीब 2:20 बजे खरकई नदी रेलवे ब्रिज के पास हुई।

सिटी एसपी कुमार शिव आशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन अज्ञात युवक हथियार के साथ किसी अप्रिय वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये युवक कुछ दिन पहले जुगसलाई थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में शामिल थे। 24 अक्टूबर को जफर अली उर्फ मुर्गा राजू पर गोली चलाने की घटना में इनका नाम सामने आया था। इस मामले में जुगसलाई थाना में कांड संख्या 112/25 दर्ज की गई थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:
हयात अहमद (19 वर्ष)
मोइनुद्दीन (18 वर्ष)
शाकिब हुसैन (18 वर्ष)
ये सभी जमशेदपुर के शास्त्रीनगर और रानीकुदर इलाके के निवासी हैं।

बरामद हथियार और जांच
पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया:
दो स्वचालित पिस्टल (7.65 एमएम)
एक मैगजीन का स्प्रिंग
तीन खाली खोखे
एक पिलेट

सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और बरामद हथियारों के स्रोत एवं इनसे जुड़े अन्य आपराधिक मामलों की जांच की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल थे: पुलिस उपाधीक्षक तौकिर आलम, शनि बर्धन, पुनि बैजनाथ कुमार, गौतम कुमार, आलोक कुमार, मनोज कुमार गोराई, दुर्गा तिकी, जगतपाल मांझी, हवलदार बासुदेव महतो और गोधन राम।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गोलमुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई कुख्यात अपराधी अमरीक सिंह उर्फ रिकू गिरफ्तार, देशी पिस्टल बरामद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur :  नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में 1600 से अधिक विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 33 शोधार्थियों को पीएचडी और 52 मेधावी छात्रों को मिला पदक

दीक्षांत केवल डिग्री प्राप्ति का अवसर नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प भी है : राज्यपाल जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में शुक्रवार को चतुर्थ…

Spread the love

Gua : बड़ाजामदा में अवैध लौह अयस्क कारोबार का आरोप, फर्जी कागजात पर बंगाल भेजा जा रहा लौह आयस्क, जांच की मांग

गुवा : नोवामुंडी क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ाजामदा इलाके में कथित अवैध लौह अयस्क खनन और परिवहन को लेकर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time