Montha Cyclone: मोंथा चक्रवात के चलते कई राज्यों में रेड अलर्ट, ट्रेन-फ्लाइट रद्द

नई दिल्ली:  बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर उत्तर प्रदेश और बिहार में भी दिख सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, इन राज्यों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम में बदलाव होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु में रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में रेड अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश, तेज हवाओं और समुद्र में उफान के चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा और ओडिशा के कई जिलों में आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात किया गया है।

प्रशासन और आपदा प्रबंधन सक्रिय
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य की तैयारियों की समीक्षा की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 140 से अधिक टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है, स्कूल और आंगनबाड़ी में छुट्टियां घोषित की गई हैं।

यात्रा और पावर सप्लाई प्रभावित
चक्रवात के कारण विशाखापत्तनम से करीब 43 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कई उड़ानें रद्द की हैं। भारी बारिश और तेज हवाओं के चलते बिजली के खंभे गिरने और मोबाइल नेटवर्क बाधित होने का खतरा है।

मोंथा का नाम और अर्थ
चक्रवातों के नाम रखने का उद्देश्य उन्हें आसानी से पहचानना और लोगों तक जानकारी पहुंचाना है। ‘मोंथा’ थाई भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ है “सुगंध से भरा हुआ फूल”।

Spread the love
  • Related Posts

    New Delhi : दिल्ली मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग से 21 की मौत, 37 लोगों का रेस्क्यू, बेसमेंट में फंसे 3 गंभीर, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    नई दिल्ली : मालवीय नगर के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में बुधवार सुबह लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती…

    Spread the love

    New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

    नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time