Jamshedpur : कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने छठ घाट पर किया खीर का वितरण, निभाया सामाजिक दायित्व

  • छठ व्रती और श्रद्धालुओं के बीच सेवा भाव से की गई भोग-प्रसाद की व्यवस्था

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच ने छठ महापर्व के अवसर पर समाजसेवा की मिसाल पेश की। संगठन ने घाघीडीह सेंट्रल जेल के समीप स्थित छठ घाट तालाब के पास सेवा शिविर लगाकर व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच खीर, चाय और बिस्किट का वितरण किया। सोमवार की शाम से ही संगठन के पदाधिकारी सेवा शिविर की तैयारी में जुटे रहे। रातभर जागकर आयोजन स्थल को सजाया गया ताकि व्रतियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

इसे भी पढ़ें : Ghatsila : पढ़ाई, कमाई और दवाई चौपट, जनता बदलाव को तैयार – देवेन्द्र नाथ महतो

मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही खीर वितरण की शुरुआत की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इस भक्ति और सेवा से भरे आयोजन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव सुनील पांडेय, सलाहकार विजय कुमार, संरक्षक गोविंदा पति, छठ घाट समिति के आनंद कुमार सिंह और स्थानीय निवासियों की भूमिका सराहनीय रही। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने संगठन के इस प्रयास की जमकर प्रशंसा की।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time