जमशेदपुर: लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों छठव्रतियों ने परंपरागत रीति-रिवाज के साथ अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।
इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। उनके साथ धर्मपत्नी रुक्मिणी देवी, पुत्र ललित दास और पुत्रवधू व भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू उपस्थित रहीं।
सूर्य मंदिर समिति ने दोनों छठ घाट तालाबों की सुंदर सफाई की, रंग-बिरंगी लाइटों और सुगंधित फूलों से मंदिर परिसर को सजाया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेडिकल टीम, एम्बुलेंस, सीसीटीवी और स्थानीय प्रशासन की तैनाती की गई थी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व जीवन में अनुशासन, पवित्रता और समर्पण का संदेश देता है। यह नारी शक्ति के तप, त्याग और श्रद्धा का प्रतीक है, जो समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखता है। उन्होंने मंदिर समिति के बेहतर प्रबंध की सराहना की।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल घाट पर छठ पूजा की अनुपम छटा, विधायक रहे मौजूद
There is no ads to display, Please add some



















































