Jamshedpur: जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल घाट पर छठ पूजा की अनुपम छटा, विधायक रहे मौजूद

जमशेदपुर:  लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का उत्सव जमशेदपुर के घाटों पर अपने चरम पर है। विशेष रूप से जुगसलाई के आरपी पटेल स्कूल मैदान घाट पर व्रतधारियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह घाट अपनी सुव्यवस्थित व्यवस्था और 25 वर्षों के इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।

इस घाट की स्थापना उपाध्याय परिवार ने की थी। पिछले 25 वर्षों से समाजसेवी चारों भाई—अखिलेश, विनोद, प्रमोद और मनोज उपाध्याय—घाट की देखरेख करते हैं और व्रतधारियों की सुविधा सुनिश्चित करते हैं।

घाट की पूजा विधिवत रूप से विधायक मंगल कालिंदी, महेंद्र मिश्रा, सरदार शैलेंद्र सिंह, मानिक मलिक, कॉलेश्वर पांडे, रमाशंकर शर्मा और अखिलेश उपाध्याय द्वारा नारियल फोड़कर की गई।

विधायक मंगल कालिंदी ने व्रतधारियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सरदार शैलेंद्र सिंह ने कहा कि भारत में डूबते और उगते सूर्य की पूजा का विशेष महत्व है और उन्होंने छठी मैया से सभी घरों में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस मौके पर कई अन्य गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: सविता महतो ने शहरबेड़ा छठ घाट हादसे पर जताया दुख, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time