Saraikela: सरायकेला में झामुमों ने फूंका बाबूलाल एवं चंपाई का पुतला, कहा – हार के डर से बौखलाई BJP

सरायकेला:  गुरुवार को सरायकेला गैरेज चौक पर झामुमों के नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं विधायक चंपई सोरेन का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पश्चात सरायकेला सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया. प्रेस कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता झामुमो के जिला अध्यक्ष शुभेंदु कुमार महतो ने की.

शुभेंदु कुमार महतो ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोल्हान में बीजेपी आदिवासियों एवं गैरआदिवासियों बीच के सामंजस्य को भंग करना चाहती है. उन्होंने भाजपा पर डिवाइड एंड रूल की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के इस मनसूबे को कभी सफल नहीं होने देगी।

झामुमो नेता गणेश माहली ने कहा कि “सोमवार को चाईबासा में ट्रैफिक नियमों में सुधार हेतू आदिवासी धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन भाजपा ने शांति भंग कराने के उद्देश्य से प्रशासन पर पथराव कराया। बीजेपी का कोल्हान बंद कराने का एजेंडा भी विफल रहा। कॉन्फ्रेंस के दौरान माहली भाजपा हमलावर दिखे। उन्होंने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है इसलिए बौखला गई है।”

माहली ने पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में परिवहन मंत्री होते हुए भी सुधार का प्रयास नहीं किया। लेकिन अब जब वर्तमान परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा सुधार लाने का प्रयास कर रहे है तो चंपाई लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह से सस्ते हथकंडे अपना रहे हैं.

मौके पर ईचागढ़ विधायक सविता महतो, गणेश माहली, शंभू आचार्य, भोला मोहंती, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: यूसिल कॉलोनी में मतदाता जागरूकता अभियान, वोट नहीं डालने वाले कर्मियों का कटेगा वेतन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टेल्को हिलटॉप की तपस्या चटर्जी ने जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में जीता ‘सोशल मीडिया स्टार’ का खिताब

स्कूल के साथ परिजन गौरवांवित, चिकित्सक बन समाजसेवा करना चाहती है तपस्या चटर्जी जमशेदपुर : टेल्को के हिलटॉप स्कूल की कक्षा 6 की छात्रा तथा मानगो के रहने वाले तुहीन…

Spread the love

West Singhbhum : सारंडा के बीहड़ों में समाजसेवी संतोष पंडा ने मनाई रंगों की अनोखी होली, वंचित वर्ग के बच्चों के बीच बांटी खुशियां

गुवा/ पश्चिमी सिंहभूम :  सारंडा के दुर्गम जंगलों में होली का पावन पर्व इस साल भी खुशियों और मानवता के रंग से सराबोर रहा। सारंडा के प्रसिद्ध समाजसेवी संतोष पंडा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *