जमशेदपुर: मानगो के मर्कज़ी दारुल क़िरात के पास शुक्रवार शाम एक अजोगरीब घटना सामने आई. नशे में धुत एक युवक ने इलाके की एक दुकान पर खूब हंगामा मचाया। मौके से उसने काउंटर से करीब 6 हजार रुपये भी निकाले और फरार हो गया.
जानकारी के मुताबिक फ़ातमा जनरल स्टोर पर शुक्रवार शाम नशे की हालत में एक युवक पहुंचा। युवक का नाम राका बताया जा रहा है. राका ने दुकान पर आकर बिना वजह लड़ाई शुरू कर दी। स्टोर मालिक नसीम अहमद ने बताया कि राका अक्सर नशे की हालत में दुकान पर आता है और बिना पैसे दिए सामान ले जाता है. दुकान पर वह पूर्व में भी अन्य ग्राहकों से उलझ चुका है.
शुक्रवार की शाम भी वह पहले की तरह दुकान पहुंचा और अचानक गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगा। विरोध करने पर उसने गल्ले से 6 हजार रुपये निकाल लिए और मौके से निकल गया.
घटना की जानकारी आज़ाद नगर थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी राका इलाके में नशे की लत के कारण अक्सर विवाद करता रहता है। उन्होंने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसे घटनाओं से क्षेत्र में तनाव न फैले। आज़ाद नगर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Bihar: दुलारचंद यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस कारण हुई थी मौत
There is no ads to display, Please add some



















































