Kolhan: हाथियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने रोकी 12 ट्रेनें, चक्रधरपुर मंडल की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना

चक्रधरपुर:  भारतीय रेलवे ने एक बार फिर वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। चक्रधरपुर रेल मंडल ने शनिवार को 22 हाथियों के झुंड की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए बिसरा और डी केबिन सेक्शन के बीच ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी।

क्षेत्रीय वन अधिकारियों से सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक के पास हाथियों का एक बड़ा झुंड मौजूद है। किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए रेलवे ने त्वरित कदम उठाते हुए 8 डाउन और 4 अप ट्रेनों को बीच रास्ते में रोक दिया।

रोक दी गई ट्रेनें
डाउन ट्रेनों में शामिल हैं:
12261 सीएसएमटी-हावड़ा एसी दुरंतो एक्सप्रेस, 12809 मुंबई सीएसएमटी-हावड़ा मेल, 08869 एनएससी बोस इतवारी-जयनगर विशेष, 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस, 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, 13352 अलाप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस, 18029 लोकमान्य तिलक-शालीमार एक्सप्रेस और 12129 आजाद हिंद एक्सप्रेस।

अप ट्रेनों में शामिल हैं:
18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, 12810 हावड़ा-मुंबई सीएसएमटी मेल, 12102 ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस और 12130 आजाद हिंद एक्सप्रेस।

हाथियों के पार होते ही दोबारा शुरू हुई ट्रेनें
हाथियों के झुंड के सुरक्षित रूप से ट्रैक पार करने के बाद रेल सेवाएं सामान्य कर दी गईं। चक्रधरपुर मंडल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षा और संरक्षण है। वन्यजीव और मानव जीवन दोनों की रक्षा करना रेलवे का नैतिक दायित्व है।”

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *