सरायकेला: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के नीमडीह थाना अंतर्गत लाकड़ी गांव और चातरमा के बीच स्थित जंगल में शुक्रवार को एक घायल हाथी (गजराज) मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही चांडिल वन क्षेत्र पदाधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग ने तुरंत पलामू और दिल्ली से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी रेस्क्यू में लगाया है।
जानकारी के अनुसार, हाथी के अगले पैर में गहरी चोट आई है, जिसके कारण वह कई दिनों से चलने-फिरने में असमर्थ हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यही हाथी कुछ दिनों पहले गांव में आतंक मचाता घूम रहा था। अब उसके घायल होने की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग जंगल की ओर उमड़ पड़े हैं।
वन पदाधिकारी ने बताया कि हाथी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। टीम उसे सुरक्षित उपचार देने और पुनर्वास के लिए प्रयासरत है।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: घर में घुसा जंगल से भटका कोबरा, घरवालों में मची अफरा-तफरी
There is no ads to display, Please add some



















































