Jamshedpur: NH-33 पर तड़के बस-ट्रेलर की भिड़ंत, ट्रेलर चालक फरार – बस जब्त

जमशेदपुर:  शनिवार तड़के एमजीएम थाना क्षेत्र के मुखियाडांगा के पास एनएच-33 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से रांची जा रही एक यात्री बस मिथिला मोटर्स के पास एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

हादसे में दो यात्री घायल, बस का अगला हिस्सा चकनाचूर
इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दो यात्रियों को हल्की चोटें आईं। जानकारी के मुताबिक, एनएच-33 पर बने कट से ट्रेलर सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार बस उसकी बाईं ओर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुख्य दरवाजा लॉक हो गया, जिससे यात्री अंदर फंस गए। बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर उस समय सो रहे थे। अचानक झटके से बस में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बचाया यात्रियों को
घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर साइड के दरवाजे से यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की। हादसे के बाद एनएच-33 पर लंबा जाम लग गया, जिसे क्रेन की मदद से बस हटाकर लगभग ढाई घंटे बाद सुबह छह बजे खुलवाया गया।

ट्रेलर चालक फरार, बस जब्त
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। बस को जब्त कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
घायल यात्रियों का स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि बाकी यात्रियों को दूसरी बस से रांची रवाना किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज में हॉस्टल विवाद खत्म, छात्रों को मिली राहत

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका में जेएफसीआई गोदाम विवाद सुलझा, जुलाई माह के राशन उठाव पर बनी सहमति, अन्य मुद्दों पर अगस्त के पहले हफ्ते में बैठक कर समाधान करने का निर्णय लिया गया

पोटका : जेएफसीआई गोदाम के श्रमिकों और गोदाम प्रबंधक के बीच लंबे समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करने के लिए बुधवार को गोदाम परिसर में बैठक हुई। इसमें…

Spread the love

Bahragora : स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली के खिलाफ भाजपा का हल्ला बोल, सिविल सर्जन के नाम प्रभारी को सौंपा 13 सूत्री मांग पत्र

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने और स्थानीय जन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बहरागोड़ा मंडल के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time