Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों का भराव कार्य पूरा, शिकायत के बाद हुई पहल

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बागबेड़ा कॉलोनी में छठ महापर्व की तैयारियों के तहत अस्थाई कृत्रिम छठ घाटों का भराव कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया। यह कार्य गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह की पहल पर जुगसलाई नगर परिषद द्वारा कराया गया।

इससे पहले पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान को लिखित आवेदन देकर घाटों को भरवाने की मांग की थी। साथ ही उन्होंने चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर आग्रह किया। सरदार शैलेंद्र सिंह की पहल के बाद संदीप पासवान ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

शनिवार को जेसीबी मशीन की मदद से बागबेड़ा कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान स्थित दो छठ घाट, चित्रगुप्त पूजा मैदान, तथा राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर स्थित अस्थाई घाट को सुरक्षित रूप से भरवाया गया।

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि घाटों में पहले गहराई के कारण दुर्घटना का खतरा था। भराव कार्य के बाद अब श्रद्धालु और स्थानीय लोग सुरक्षित रह सकेंगे।

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान का सभी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान उप मुखिया संतोष ठाकुर, समाजसेवी भोला झा, मिथिलेश सिंह, वार्ड सदस्य कण, अजय ओझा, सागर सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: गुलमोहर स्कूल के बच्चों की मिसाल — जरूरतमंदों को बांटे 30 कंबल और कॉपियाँ

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : डोमजूडी में दो दिवसीय फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन, बड़ा गोविंदपुर बीजेपी बना विजेता, उपविजेता बनी नरवा पहाड़ की कदमा फुटबॉल टीम

जादूगोड़ा : नरवापहाड़ स्थित डोमजुड़ी में वीर बयार खेरवाल सोसाइटी की ओर से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल महाकुंभ का शनिवार को समापन हो गया. उक्त प्रतियोगिता में बड़ा गोविंदपुर बीजेपी…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *