गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेनिंग सेंटर, गुवा में एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान रिफ्रेशर कोर्स, जीडीसीई कोर्स, कोचिंग प्रमोशन और गुड्स प्रमोशन कोर्स में आए लोकों पायलट प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन और नैतिक जिम्मेदारी से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने लोको पायलटों को संबोधित करते हुए कहा कि रेल पायलट न केवल इंजन के संचालन की जिम्मेदारी निभाते हैं, बल्कि हजारों यात्रियों की सुरक्षा भी उनके हाथों में होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि नशाखुरानी गिरोह छोटे-बड़े स्टेशनों पर सक्रिय रहते हैं, इसलिए किसी भी अजनबी द्वारा दी जाने वाली मुफ्त चाय-नाश्ते की पेशकश को अस्वीकार करना चाहिए। संतोष कुमार ने कहा, “आपकी एक छोटी सी गलती करोड़ों की रेल संपत्ति और हजारों यात्रियों की जान को खतरे में डाल सकती है।”
प्रशिक्षण में इंजन के भीतर उत्पन्न धुआं, तापमान या इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट जैसी आपात स्थितियों से निपटने की विधियों पर विशेष ध्यान दिया गया।
फायर संयंत्र के सुरक्षित उपयोग और प्रारंभिक बचाव कदमों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।
डेमोस्ट्रेटर शंकर प्रसाद ने सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) देने की विधि सिखाई और एलपीजी गैस लीक से लगी आग बुझाने की मॉक ड्रिल भी कराई। इस प्रशिक्षण शिविर में दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर, आद्रा, खड़गपुर और रांची मंडलों से लगभग 300 लोको पायलटों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने सिविल डिफेंस टीम द्वारा दिए गए व्यावहारिक प्रशिक्षण और सुरक्षा कौशल की सराहना की।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: बागबेड़ा कॉलोनी में अस्थाई छठ घाटों का भराव कार्य पूरा, शिकायत के बाद हुई पहल
There is no ads to display, Please add some


















































