Jamshedpur: बागुनहातु में दर्दनाक सड़क हादसा, दूध सप्लाई गाड़ी की टक्कर से दिव्यांग की मौत

जमशेदपुर:  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक विकलांग व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है, जो क्वार्टर संख्या 16/967, सी ब्लॉक, बागुनहातु फुटबॉल मैदान के पास रहता था।

जानकारी के अनुसार, रामचंद रोज की तरह शनिवार सुबह करीब 5 बजे टहलने के लिए घर से निकले थे। उसी दौरान सुधा दूध सप्लाई करने वाली गाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामचंद गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने गाड़ी चालक को मौके पर ही रोक लिया। इसके बाद गाड़ी मालिक खुद घायल रामचंद को एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रामचंद के दो बच्चे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और वहां रो-रोकर उनका बुरा हाल था। पूरे इलाके में घटना को लेकर शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सुबह के समय दूध और अन्य सप्लाई वाहनों की गति पर नियंत्रण रखा जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

 

इसे भी पढ़ें :

Chaibasa: गुवा में लोको पायलटों का प्रशिक्षण शिविर, नशाखुरानी गिरोह से सतर्क रहने की सीख

Spread the love

Related Posts

Bahragora : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बहरागोड़ा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा बाजार स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पार्टी कार्यालय परिसर में सोमवार को एक शोक सभा का आयोजन कर झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के…

Spread the love

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time