Chaibasa: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ ने गुवा सेल में उठाई मजदूरों की समस्याएं, ईडी माइंस ने दिया समाधान का आश्वासन

गुवा:  शनिवार को बोकारो ईडी (माइंस) विकास मानवती गुवा सेल के डायरेक्टर बंगले पहुंचे, जहां झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने उनसे मुलाकात की और मजदूरों की ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।

रामा पांडे ने बताया कि गुवा सेल अस्पताल में आधुनिक एक्स-रे मशीन और अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि मजदूरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। इसके साथ ही गुवा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से आरओ युक्त शुद्ध पेयजल मजदूर बस्तियों तक पहुँचाने की मांग रखी गई।

संघ ने खदान क्षेत्र में मजदूर आवासों का सौंदर्यीकरण और नई बस सेवा उपलब्ध कराने की भी मांग की, ताकि मजदूरों का आवागमन आसान हो सके।
साथ ही गुवा सेल अस्पताल में नई एंबुलेंस की व्यवस्था और योग नगर स्थित श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण भी आवश्यक बताया गया।

संघ ने यह भी जोर दिया कि सेल प्रबंधन द्वारा किए गए पूर्व समझौते के अनुसार स्थानीय बेरोजगार युवाओं को शीघ्र रोजगार प्रदान किया जाए।

ईडी माइंस विकास मानवती ने संघ की सभी मांगों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि मजदूरों की समस्याओं का संज्ञान लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन मजदूरों के कल्याण और सुविधाओं के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और चरणबद्ध तरीके से इन मुद्दों पर कार्य किया जाएगा।

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: विजया गार्डन में चोरी के 48 घंटे बाद भी चोर गिरफ्तार नहीं, कॉलोनीवासी हुए आक्रोशित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time