जादूगोड़ा: घाटशिला विधानसभा के जादूगोड़ा स्थित रामनगर बस्ती में आज झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और रांची के विधायक सी.पी. सिंह ने जनसंपर्क किया। स्थानीय जनता ने उनका गरमजोशी से स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नेत्री शिला उरांव अपने समर्थकों के साथ झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं। विधायक सी.पी. सिंह ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।
सभा को संबोधित करते हुए सी.पी. सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार अब जनभावनाओं से पूरी तरह कट चुकी है और आदिवासी समाज का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा, “अब जनता इस भ्रष्ट और निकम्मी सरकार को जवाब देने के लिए तैयार है।”
उन्होंने उपस्थित जनता से अपील की कि आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले घाटशिला उपचुनाव में क्रमांक-1 पर कमल का बटन दबाकर भाजपा को विजयी बनाएं। सी.पी. सिंह ने यह भी कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो अधिकार, अस्मिता और सम्मान की सच्ची लड़ाई लड़ रही है।
सभा में जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, रोहित सिंह परमार, चंचल दास, विक्रम सिंह, रूपाली सवैया, तनुश्री नंदा, रीना महाली, सुमित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


















































