जादूगोड़ा: यूसिल के नरवा-पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट की मान्यता प्राप्त ठेका यूनियन, झारखंड ठेका मजदूर यूनियन के महासचिव विद्या सागर दास की देर रात अचानक तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत यूसिल कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस मामले की जानकारी मिलते ही झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन अस्पताल पहुंचे और महासचिव की सेहत के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की. विद्या सागर दास के परिजन और अस्पताल स्टाफ लगातार उनकी हालत पर नजर रख रहे हैं। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें :