Chaibasa: गुवा सेल खदान में 50 टन पानी टैंकर पलटा, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल

गुवा:  गुवा सेल खदान क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक गंभीर दुर्घटना हुई। पानी छिड़काव के लिए जा रहे 50 टन लीटर क्षमता वाले पानी टैंकर के पलटने से डंपर ऑपरेटर राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, खदान क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के साथ टैंकर सड़क पर ले जाया जा रहा था। टर्निंग पॉइंट पर पहुंचते ही वाहन असंतुलित होकर पलट गया। घायल ऑपरेटर को तुरंत गुवा सेल अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें जमशेदपुर के ब्रह्मानंद अस्पताल रेफर किया गया।

इस घटना पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पाण्डेय और महामंत्री अन्तर्यामी महाकुड ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह हादसा गुवा सेल प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है। खदान में लंबे समय से जर्जर और पुरानी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की जान पर खतरा बना रहता है।

 

उन्होंने कहा कि प्रबंधन को “पहले सुरक्षा, फिर उत्पादन” की नीति अपनानी चाहिए और सभी पुरानी वाहनों को हटाकर नई गाड़ियों की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।

 

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गोविंद पाठक ने भी घटना को मर्माहत करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित ऑपरेटर राजकुमार सिंह एक अनुभवी और सुझबुझ वाले चालक हैं, इसलिए यह दुर्घटना खदान क्षेत्र में मौजूद खामियों के कारण हुई है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur  : 301 नगाड़ों की गूंज के साथ शुरू हुआ ‘संवाद-2026’, 23 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 2500 जनजातीय कलाकारों का जुटान

    गोपाल मैदान में टाटा स्टील फाउंडेशन के 13वें राष्ट्रीय जनजातीय सम्मेलन का शुभारंभ जावा के अनावरण के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय आयोजन आदिवासी कला, संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक ज्ञान…

    Spread the love

    Jamshedpur : महाकाल बॉयज क्लब ने छठ महापर्व पर लगाया सेवा शिविर, व्रतियों की सेवा कर निभाया सेवा धर्म

    जमशेदपुर : छठ महापर्व के पावन अवसर पर महाकाल बॉयज क्लब, भुइयांडीह के सदस्यों ने ‘सेवा परमो धर्मः’ को सार्थक करते हुए छठ व्रतियों एवं आमजन के लिए भुइयांडीह गोल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time