Jamshedpur: कौशल विकास केंद्र में भोजन और उपस्थिति में अनियमितता, विधायक ने केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार

पोटका: पोटका के विधायक संजीव सरदार ने गुरुवार को हाता-हल्दीपोखर में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत संचालित दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र संचालन में कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं, जिन पर विधायक ने तुरंत सुधार का आदेश दिया।

छात्रों से ली जानकारी, जांच में पाई विसंगतियां

विधायक ने सबसे पहले केंद्र में नर्सिंग, सिलाई-कढ़ाई और कंप्यूटर प्रशिक्षण ले रहे छात्रों से आवासीय सुविधा और भोजन व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने उपस्थिति पंजिका की जांच की, जिसमें छात्रों की वास्तविक उपस्थिति और पंजिका में दर्ज आंकड़ों में भारी अंतर पाया गया।

 

किचन और भोजन में भी गड़बड़ी

किचन का निरीक्षण करने पर गंदगी और निर्धारित मेन्यू का पालन न होने की शिकायत सही साबित हुई। गुरुवार के मेन्यू के अनुसार छात्रों को नाश्ते में पोहा और चना की सब्जी, दोपहर में चावल, दाल, पनीर, चटनी, पापड़ और अचार दिया जाना था। लेकिन छात्रों को सुबह केवल मुड़ी (मुरमुरा) और दोपहर में भात, दाल, आलू भुजिया और पापड़ दिया गया। इस पर विधायक ने केंद्र प्रभारी शुभम राज को जमकर फटकार लगाई।

 

छात्रावास में भी उपस्थिति नहीं

विधायक ने छात्रावास का निरीक्षण किया, जहां कोई छात्र उपस्थित नहीं था, जबकि केंद्र संचालक द्वारा 50-60 छात्रों की उपस्थिति बताई गई थी। इस पर नाराजगी जताते हुए विधायक ने जिला कौशल विकास पदाधिकारी अजय कुमार को निर्देश दिया कि दो दिन के अंदर केंद्र का पूरा डाटा प्रस्तुत करें।

 

विधायक बोले – शिकायतें सही साबित हुईं, कार्रवाई होगी

निरीक्षण के बाद विधायक संजीव सरदार ने कहा कि उन्हें लगातार छात्रों की ओर से केंद्र की अनियमितताओं की शिकायतें मिल रही थीं, जो आज सही साबित हुई हैं। उन्होंने कहा, “केंद्र में छात्रों की वास्तविक उपस्थिति बहुत कम है, जबकि पंजिका में गलत विवरण दर्ज किए गए हैं। छात्रों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिल रहा। दोषियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सही तरीके से छात्रों तक पहुंचे।”

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशी का आपत्तिजनक ओडियो क्लिप वायरल, लक्ष्मीकांत साऊ ने साइबर थाने में दर्ज करायी शिकायत

    झाड़ग्राम : विधानसभा चुनाव से पहले झाड़ग्राम में एक कथित ऑडियो क्लिप को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक…

    Spread the love

    Gua : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने लोको पायलट की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा का दिया प्रशिक्षण

    गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलट को सेवा, सुरक्षा, समर्पण की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण दिया गया।…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time