Saraikela: उपायुक्त ने की आकांक्षी प्रखंडों की गतिविधियों की समीक्षा, आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालयों का निरीक्षण अनिवार्य

सरायकेला:  समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त रीना हांसदा, DRDA निदेशक डॉ. अजय तिर्की, जिला योजना पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, एल.डी.एम., और आकांक्षी प्रखंडों से जुड़े समन्वयक उपस्थित रहे।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सरायकेला, गम्हरिया और कुकड़ू प्रखंडों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और अन्य प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित Key Performance Indicators (KPIs) की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्यों की प्राप्ति समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के लिए नियमित समीक्षा की जाए।

 

 

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण CDPO और LS द्वारा तथा सभी विद्यालयों का निरीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, BRP और CRP द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाए। इसके तहत केंद्रों और विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया जाएगा और आवश्यकता अनुसार तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम से संबंधित सभी गतिविधियों की नियमित निगरानी और समय-समय पर समीक्षा की जाए। साथ ही, सभी योजनाओं से संबंधित डेटा निर्धारित पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए ताकि योजनाओं से होने वाले लाभ समय पर आम जनता तक पहुँच सकें।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

    जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

    Spread the love

    Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

    जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time