Saraikela: सरदार पटेल की जयंती पर सरायकेला-खरसावां में निकलेगी एकता यात्रा, संजय सेठ और अर्जुन मुंडा होंगे शामिल

सरायकेला:  भारत के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इसी मौके पर भाजपा द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले में एकता यात्रा (युनिटी मार्च) निकाले जाने की योजना बनाई गई है।

शनिवार को सरायकेला परिसदन में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव ने जानकारी दी कि जिले के दो स्थानों पर एकता पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में एक भारत और आत्मनिर्भर भारत के आदर्शों को फैलाना है।

उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को आदित्यपुर का भ्रमण करते हुए यह यात्रा एनआईटी में समापन करेगी। इसमें सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित रहेंगे।

इसके अलावा, चांडिल में 20 नवंबर को रांची के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री संजय सेठ के नेतृत्व में एक और एकता पदयात्रा आयोजित की जाएगी। इस पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा सहित कई विधायक भी मौजूद रहेंगे।

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि यह पदयात्रा एकता और अखंडता का संदेश देने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष बद्री दरोगा भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Jamshedpur : न्याय की मांग को लेकर चार वर्षीय मासूम के शव के साथ परिजनों ने खालसा स्कूल के सामने दिया धरना

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time