Jamshedpur: ओड़िशा से अवैध बालू लाने वालों पर बड़ी कार्रवाई, तीन हाईवा जब्त

पोटका:  पोटका में कोवाली पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के आरोप में तीन हाईवा वाहन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, ओड़िशा से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बालू झारखंड में लाया जा रहा था।

शनिवार देर रात को कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान अपने दलबल के साथ गश्ती पर थे। इसी दौरान तीन हाईवा वाहनों को रोका गया और जांच की गई। पुलिस ने ड्राइवरों से चालान और आवश्यक कागज़ात मांगे, लेकिन कोई भी चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

जांच के दौरान तीनों हाईवा में लगभग 1500 सेफ्टी बालू लदे होने का पता चला। बालू ओड़िशा के लायलाम घाटी से होते हुए कोवाली मार्ग से झारखंड में लाया जा रहा था। यह अवैध परिवहन राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा रहा था।

चालान प्रस्तुत न कर पाने पर थाना प्रभारी ने तीनों हाईवा जब्त कर लिए। इसके बाद जिला खनन विभाग को लिखित सूचना दी गई है। पुलिस ने खनन विभाग से इन वाहनों के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: मानगो में देर रात ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगी आग, अफरा-तफरी के बीच दमकल ने काबू पाया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Jamshedpur : न्याय की मांग को लेकर चार वर्षीय मासूम के शव के साथ परिजनों ने खालसा स्कूल के सामने दिया धरना

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time