पोटका: पोटका में कोवाली पुलिस ने अवैध बालू परिवहन के आरोप में तीन हाईवा वाहन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, ओड़िशा से रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बालू झारखंड में लाया जा रहा था।
शनिवार देर रात को कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान अपने दलबल के साथ गश्ती पर थे। इसी दौरान तीन हाईवा वाहनों को रोका गया और जांच की गई। पुलिस ने ड्राइवरों से चालान और आवश्यक कागज़ात मांगे, लेकिन कोई भी चालक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
जांच के दौरान तीनों हाईवा में लगभग 1500 सेफ्टी बालू लदे होने का पता चला। बालू ओड़िशा के लायलाम घाटी से होते हुए कोवाली मार्ग से झारखंड में लाया जा रहा था। यह अवैध परिवहन राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचा रहा था।
चालान प्रस्तुत न कर पाने पर थाना प्रभारी ने तीनों हाईवा जब्त कर लिए। इसके बाद जिला खनन विभाग को लिखित सूचना दी गई है। पुलिस ने खनन विभाग से इन वाहनों के खिलाफ नियम संगत कार्रवाई करने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: मानगो में देर रात ट्रांसफॉर्मर के नीचे लगी आग, अफरा-तफरी के बीच दमकल ने काबू पाया
There is no ads to display, Please add some


















































