Jamshedpur: जमशेदपुर बाल मेले में रागी लड्डू से लेकर गाय के गोबर के दीयों तक, होम मेड स्टॉल्स ने मचाई धूम

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में आयोजित चतुर्थ बाल मेले में कुल 43 स्टॉल्स लगे हैं। इनमें से कई स्टॉल्स होम मेड उत्पादों के लिए विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहे हैं। मेले में आए लोग इन स्टॉल्स पर खरीदारी कर रहे हैं, उत्पादों की जानकारी ले रहे हैं और दूसरों को भी बता रहे हैं।

मनीषा पांडेय ने अपने स्टॉल में 100 से ज्यादा उत्पाद रखे हैं। इनके स्टॉल पर हर्बल उत्पादों के साथ-साथ गाय के गोबर से बने कई उत्पाद भी उपलब्ध हैं, जैसे अगरबत्ती, दीया, आरती की थाली आदि। मनीषा का कहना है कि मेले के तीन दिनों में बिक्री ठीक-ठाक रही है और लोगों का उत्साह देखने लायक है।

 

नंदिनी गुप्ता के स्टॉल पर हर्बल शैंपू, साबुन और 15 से ज्यादा उत्पाद हैं। वह मेले में मिल रहे प्रतिसाद से बेहद प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि उनके उत्पाद एमएनसी के मुकाबले सस्ते और भरोसेमंद हैं, इसलिए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं।

धर्मेंद्र विश्वकर्मा ने स्टॉल में मोटे अनाजों से बने उत्पाद रखे हैं। वह बताते हैं कि हेल्थ-कॉन्शियस लोग उनके स्टॉल पर ज्यादा आते हैं। रागी के लड्डू और शुद्ध घी में बने ठेकुआ लोगों को बेहद भा रहे हैं। धर्मेंद्र अब तक की बिक्री से उत्साहित हैं।

सीमा सिन्हा ने बेकरी का स्टॉल लगाया है। उनके स्टॉल पर बच्चे और बड़े दोनों आते हैं, कोई केक खरीदता है, तो कोई हाथ से बने अन्य उत्पाद। सीमा का कहना है कि धीरे-धीरे बिक्री और बढ़ेगी और मेले का माहौल बहुत अच्छा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पारिवारिक विवाद ने लिया गंभीर रूप, आठ लोगों पर मारपीट और लज्जा भंग का मामला दर्ज

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

Spread the love

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time