Jamshedpur: घाघीडीह केंद्रीय जेल में अदालत और मेडिकल कैंप का आयोजन, बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के घाघीडीह केंद्रीय कारा में रविवार को जेल अदालत और चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल गौरव की अदालत ने एक मामले की सुनवाई की, जिसमें आरोपी मो. शकील ने अपनी गलती स्वीकार की। अदालत ने जेल में बिताई गई अवधि को सजा में बदलते हुए उसे रिहा करने का आदेश दिया।

सुनवाई से पहले और बाद में न्यायिक दंडाधिकारी ने बंदियों से व्यक्तिगत बातचीत की। उन्होंने बंदियों से उनकी जेल में रहन-सहन, भोजन, परिवारिक संपर्क और न्यायिक सहायता के बारे में चर्चा की। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव धर्मेंद्र कुमार और एलएडीसी अभिनव भी मौजूद रहे।

सुनवाई के साथ-साथ कारा में चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया गया। कारा चिकित्सा पदाधिकारी ने सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच की और उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। बंदियों ने इस मौके को सकारात्मक अनुभव बताया और कहा कि इस तरह की पहल उनके लिए बहुत मददगार है।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एनएच 49 पर अज्ञात वाहन के टक्कर से खण्डामौदा निवासी बाइक चालक की मौत

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 स्थित मटियाल एचपी पंप के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में खण्डामौदा निवासी 34 वर्षीय जयंत पाईकिरा की…

    Spread the love

    Jamshedpur : श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे श्रोता

    जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा मासिक कीर्त्तन गुणगान बाबा श्याम का श्याम धाम पुरूलिया धाम में धुमधाम से मनाया गया। श्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time