Saraikela: चांडिल में सरदार@150 यूनिटी मार्च की तैयारियों पर बैठक, एकता का संदेश फैलाने को तैयार भाजपा

सरायकेला:  सरायकेला-खरसावां के भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में चांडिल में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 20 नवंबर को देश के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित होने वाले सरदार@150 यूनिटी मार्च की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस वर्ष भारत के प्रथम गृह मंत्री और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। इस अवसर पर देशभर में एकता मार्च का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज में एकता और भाईचारे का संदेश फैलाना है। मार्च में आम जनता के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों की भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है।

बैठक में जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता पप्पू वर्मा, जिला महामंत्री मधु गोराई, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष प्रभात पोद्दार, फटिक गोराई, नारायण गोप, महेश कर्मकार, मोतीलाल कुंभकार और बिपुल सिंह सरदार समेत कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: घाघीडीह केंद्रीय जेल में अदालत और मेडिकल कैंप का आयोजन, बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : एनएच 49 पर अज्ञात वाहन के टक्कर से खण्डामौदा निवासी बाइक चालक की मौत

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 स्थित मटियाल एचपी पंप के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में खण्डामौदा निवासी 34 वर्षीय जयंत पाईकिरा की…

Spread the love

Jamshedpur : श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे श्रोता

जमशेदपुर : शहर की धार्मिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा मासिक कीर्त्तन गुणगान बाबा श्याम का श्याम धाम पुरूलिया धाम में धुमधाम से मनाया गया। श्री…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time