जादूगोड़ा: जादूगोड़ा स्थित परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की प्राथमिक इकाई में आज, मंगलवार को सीसीए डे (CCA Day) का धूमधाम से आयोजन किया गया। सीसीए डे के अवसर पर बच्चों के बीच कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि यूसीआईएल (यूसिल) के उपमहाप्रबंधक राकेश कुमार थे। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले लगभग 400 प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।

पुरस्कार वितरण से पहले, बच्चों ने अतिथियों के स्वागत में एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थिति सभी लोगों ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य डी. मोहरी ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया। समारोह के अंत में, सुचित्रा कुंवर ने सभी अतिथियों, बच्चों और उपस्थित लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some


















































