Jamshedpur: दवाई लाने निकले युवा क्रिकेटर की सड़क हादसे में मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार बेहाल

बोड़ाम:  बोड़ाम थाना क्षेत्र के चामटा गांव के पास गुरुवार की रात आमझोर टोला बूढ़ीगोड़ा निवासी परमेश्वर सिंह (32) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।
बताया गया कि परमेश्वर अपने बीमार पिता, गुरुपद सिंह (सेवानिवृत्त शिक्षक) की दवाई लाने के लिए शाम को घर से बोड़ाम की ओर निकला था।

रात करीब 9 बजे बोड़ाम बाजार से लगभग 5 किलोमीटर दूर बेलटांड़–रघुनाथपुर मुख्य सड़क पर एक मोड़ पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह रातभर वहीं नाला किनारे पड़ा रहा। सुबह तक उसकी मौत हो चुकी थी।

शुक्रवार सुबह चामटा और सासांगडीह गांव के कुछ युवक मॉर्निंग वॉक पर निकले तो सड़क किनारे शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर छानबीन की गई, जिसमें तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने को दुर्घटना की वजह माना गया।

पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट के बाद शुक्रवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया।ग्रामीणों ने बताया कि परमेश्वर एक बेहतरीन क्रिकेटर था। शुक्रवार से भूला मोड़ में शुरू हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में उसका पहला मैच होना था।
उसकी असामयिक मौत से स्थानीय क्रिकेटरों और इलाके के युवाओं में गहरा शोक है।

परमेश्वर अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पीछे माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। घटना की खबर मिलते ही परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में कदमा निवासी राहुल राय गिरफ्तार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : हितकू में रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर, 300 लोगो के रक्त नमूने संग्रहित

जादूगोड़ा : जुगसलाई प्रखंड के हितकू पंचायत अंतर्गत केड़ो गांव में स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से तीन दिवसीय रात्रि रक्त सर्वेक्षण शिविर का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Potka : महाष्टमी पर मां दुर्गा के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुबह चार बजे से ही पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु पोटका : महाष्टमी के अवसर पर सोमवार को हल्दीपोखर सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के पूजा पंडाल में मां दुर्गा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time