Jamshedpur: हैदराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में कदमा निवासी राहुल राय गिरफ्तार

जमशेदपुर:  कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-4 निवासी राहुल राय को हैदराबाद पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े मामले में गिरफ्तार किया है। राहुल पर पिछले कई वर्षों से साइबर ठगी के गिरोह से जुड़े होने का संदेह था। तकनीकी निगरानी और बैंकिंग ट्रांजैक्शन की पड़ताल के बाद पुलिस को उसके खिलाफ ठोस जानकारी मिली।

विशेष टीम जमशेदपुर पहुंची और कदमा थाना पुलिस के सहयोग से राहुल के आवास पर छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल गिरोह के लिए खाता उपलब्ध कराने का काम करता था। गिरोह विभिन्न राज्यों में ठगी की रकम उसके खाते में भेजता और बदले में वह निश्चित कमीशन लेता था।

हाल ही में उसके बैंक खाते में 53 लाख रुपये की संदिग्ध राशि आई थी। जांच में यह रकम साइबर धोखाधड़ी से जुड़ी पाई गई। इसके अलावा, राहुल के खिलाफ पहले से भी दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद राहुल को स्थानीय अदालत में पेश किया गया। अदालत ने हैदराबाद पुलिस को ट्रांजिट रिमांड प्रदान किया और वह अब हैदराबाद ले जाया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि राहुल की गिरफ्तारी से गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में मदद मिलेगी। हैदराबाद पुलिस अब उसके बैंक खातों, मोबाइल डेटा और संपर्कों की गहन जांच कर रही है। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि राहुल लंबे समय से इस नेटवर्क का हिस्सा था और बड़े पैमाने पर फर्जी खातों के जरिए पैसे की हेराफेरी करता रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Saraikela: अमलगम रोड पर तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, हाईवे पर लगा जाम

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time