Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में शुरू हुआ ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’, 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला में 21 से 28 नवम्बर तक “सेवा का अधिकार सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने समाहरणालय परिसर से 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया। ये वाहन नागरिकों को झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत उपलब्ध सेवाओं, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करेंगे।

उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम “झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम, 2011” रखा गया है। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायत स्तरीय शिविरों में आने वाले आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त ने जोर दिया कि इस सप्ताह का उद्देश्य नागरिकों को उनके अधिकार, सरकारी सेवाओं की समय-सीमा और शिकायत निवारण प्रक्रिया के बारे में जागरूक करना है, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी रुकावट के लाभ प्राप्त कर सके।

प्राथमिक सेवा क्षेत्र (Service Focus Area)
‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ में निम्न सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है:

  • जाति प्रमाण पत्र
  • स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र
  • नया राशन कार्ड
  • दाखिल–खारिज मामलों का निष्पादन
  • भूमि की मापी (Measurement of Land)
  • भूमि धारण प्रमाण पत्र

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने निकटवर्ती शिविरों में अवश्य पहुँचे और इन सेवाओं का समय पर लाभ उठाएँ।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: कदमा गोलीकांड का खुलासा – मुख्य आरोपी मसूद इक़बाल गिरफ्तार, हथियार बरामद

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time