Potka: पोटका में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ, शिविर में हुआ परिसंपत्ति वितरण

पोटका:  पोटका पंचायत में शुक्रवार को आयोजित ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक संजय सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना था। इसके लिए विभिन्न विभागों की ओर से 20 स्टॉल लगाए गए थे, जहाँ लाभुकों को योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर आवेदन व लाभ वितरण भी किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक के हाथों उन्नति का पहिया योजना के तहत छात्रों को साइकिल, पेंशन स्वीकृति पत्र और अन्य स्वीकृतियां प्रदान की गईं। बाल विकास परियोजना की ओर से पोषाहार और संतुलित आहार संबंधी जानकारी देने वाले स्टॉल लगाए गए, जिससे ग्रामीणों में पोषण के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ी।

विधायक संजीव सरदार ने कहा, “सरकार का लक्ष्य है कि हर योजनागत लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे। ऐसे शिविरों के माध्यम से हम गांव-गांव तक सुविधाएँ पहुंचा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना से वंचित न रहे।”

डीसीएलआर सच्चिदानंद महतो ने बताया कि विभिन्न विभागों ने मिलकर लाभुकों को वन-स्टॉप समाधान देने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार के साथ डीसीएलआर सच्चिदानंद महतो, बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, सीओ निकिता बाला सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीण प्रतिनिधियों में आंदोलनकारी सुनील महतो, प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन, पंचायत मुखिया पानो सरदार, पंचायत समिति सदस्य छवि दास और आनंद दास शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में शुरू हुआ ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’, 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *