Jamshedpur: उपायुक्त ने सुनी नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

जमशेदपुर:  समाहरणालय स्थित कार्यालय में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान आए नागरिकों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने।
इस दौरान विभिन्न प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए, जैसे:

दिव्यांग पेंशन
आधार कार्ड में अपडेट
अधूरा नाली निर्माण
बैंकिंग संबंधी समस्याएं
वोटर कार्ड में नाम जोड़ना
जमीन अतिक्रमण
दुकान आवंटन
नगर क्षेत्र में कचड़ा निस्तारण
जर्जर पुलिया की मरम्मत
चिकित्सीय सुविधा
अनुकंपा नियुक्ति
जमीन विवाद आदि

उपायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत पंचायत स्तरीय शिविरों में अवश्य शामिल हों।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में झारखण्ड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाले आवेदनों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

पदाधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि:

  • प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ समयबद्ध कार्रवाई हो।
  • किस आवेदन का निस्तारण कहाँ लंबित है, इसकी नियमित जांच और ट्रैकिंग की जाए।
  • मौके पर समाधान न होने वाले मामलों की प्रगति की समीक्षा होती रहे।

कुछ मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जिससे नागरिकों को राहत मिली और विश्वास बढ़ा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निस्तारित किया जा रहा है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में शुरू हुआ ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’, 10 जागरूकता वाहनों को हरी झंडी

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *