जादूगोड़ा: केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों में संशोधन और उन्हें चार लेबर कोड में बदलने के खिलाफ यूरेनियम कामगार यूनियन ने तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट माइंस गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के महामंत्री भरत किस्कू और अन्य नेताओं ने यूसिल कर्मियों के बीच काला बिल्ला लगाकर संशोधित श्रम कानूनों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।
यूनियन महामंत्री भरत लाल किस्कू ने कहा कि पुराने 29 श्रम कानूनों को घटाकर चार लेबर कोड में बदलने से मजदूरों के अधिकार छीने गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार यह संशोधन वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
इस विरोध प्रदर्शन में भरत किस्कू के साथ गुरुचरण हांसदा, सुनील दिग्गी, रामू मुर्मू, सुराई हो, जुबल कुंकल, दबई दिग्गी और रिचू माझी सहित अन्य यूनियन सदस्य शामिल हुए।
यूरेनियम कामगार यूनियन ने इसी तरह का विरोध जादूगोड़ा और नरवा पहाड़ में भी आयोजित किया। सभी स्थानों पर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपनी एकजुटता और नाराजगी व्यक्त की।
There is no ads to display, Please add some



















































