Jamshedpur: सिविल कोर्ट परिसर में महिला को जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने की सुरक्षा की मांग

जमशेदपुर:  जमशेदपुर सिविल कोर्ट परिसर में एक महिला को खुलेआम गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कदमा उलियान निवासी वैशाली कुमारी ने इस संबंध में कोर्ट के रजिस्ट्रार को लिखित आवेदन देकर शिकायतवाद दर्ज कराया है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

वैशाली कुमारी ने बताया कि 4 अक्टूबर को वह अपने केस की अगली तारीख जानने कोर्ट पहुंची थीं। उसी दौरान आरोपी अमित रंजन अपने साथियों—नीरज कुशवाहा, मिनमॉय सरकार और अपने भाई अंकित राज के साथ परिसर में मौजूद था।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के साथियों ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी। इसी बीच अमित रंजन ने कोर्ट परिसर में ही उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी। उसने कहा— “अभी जेल जा रहा हूं, बाहर आकर जान मार दूंगा।” पीड़िता का कहना है कि उसने अत्यंत अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया।

वैशाली कुमारी ने बताया कि कोर्ट से निकलते समय गेट नंबर-3 के पास आरोपी के तीनों साथी फिर से गालियां देते हुए धमकी देने लगे। इसके बाद से उसे लगातार धमकियां मिलती रहीं, जिसके चलते उसने मजबूर होकर शिकायतवाद दर्ज कराया।

पीड़िता ने दावा किया है कि पूरी घटना अदालत परिसर के सीसीटीवी कैमरों में कैद है। उसने रजिस्ट्रार से फुटेज की जांच कराने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही उसने अपने जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों पर जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार, आवेदन की प्रतिलिपि वरीय पुलिस अधीक्षक और कदमा थाना प्रभारी को भी भेज दी गई है।

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time