Jamshedpur: गड्ढे में मिला युवक का शव, पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा कारण

जमशेदपुर:  गम्हारिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर के पास सोमवार सुबह एक गड्ढे में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शोम हेंब्रम (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय फूची हेंब्रम, निवासी चम्पाईडीह, पंचायत बुरूडीह, पोस्ट बुरूडीह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शोम हेंब्रम की एक पत्नी और पांच साल का बेटा है।

परिवारिक सूत्रों ने बताया कि शोम हेंब्रम रविवार को अपनी बाइक से रापचा गांव में फुटबॉल मैच देखने गया था। देर शाम लौटते समय उसके साथ हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रास्ते के किनारे बने गड्ढे में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गम्हारिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि युवक की मौत दुर्घटना में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है और संबंधित सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई चल रही है।

घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
वर्तमान में हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।

Spread the love

Related Posts

Workshop : डालसा की ओर से वाहन दुर्घटना दावा पर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन, दुर्घटना होने के बाद 60 दिनों में जांच रिपोर्ट समर्पित करना अनिवार्य

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) की ओर से शनिवार को लोक अदालत हॉल में वाहन दुर्घटना दावा (एमएसीटी) को लेकर जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में…

Spread the love

Jamshedpur: अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा की जिला कार्यसमिति बैठक में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्णय

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक राकेश साहू कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में रहेंगे कार्यरत जमशेदपुर : साकची स्थित गुप्ता लॉज में अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम जिला कार्यसमिति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time