Bahragora: कुत्ते को बचाने के चक्कर में पलटी कार, तीन घायल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा के बेला चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-49 पर सोमवार को एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। कार जमशेदपुर से ओडिशा के बारीपदा जा रही थी। रास्ते में अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में वाहन चालक ने स्टीयरिंग मोड़ दी और कार पलट गई।

हादसे में घायल हुए लोगों में बर्मामाइंस निवासी विकास मिश्रा और घाटशिला निवासी जगन्नाथ भगत एवं एक महिला शामिल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत सहायता करते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा पहुँचाया।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद विकास मिश्रा और जगन्नाथ भगत की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। महिला को मामूली चोटें आई थीं, इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : साइबर क्राइम पर करीम सिटी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, साइबर अपराध का शिकार होने पर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करने की दी नशीहत

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज प्लेसमेंट सेल ने ईक्यूएसी एवं बजाज फाइनेंस लिमिटेड के साथ साझा मिलकर साइबर क्राइम पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में…

Spread the love

Jamshedpur : जादूगोड़ा पुलिस ने सामान के साथ चोर को दबोचा, भेजा जेल

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा पुलिस ने जादूगोड़ा मोड चौक स्थित डुगरीडीह निवासी रजनीश कालिंदी ( मौजा मछुआ) को चोरी के सामान के साथ हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया। यहां बताते…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time