Jamshedpur: ACIB कोल्हान टीम की जमशेदपुर बैठक, लंबित मामलों को नये सिरे से उठाने का संकल्प

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के पुराना कोर्ट परिसर में भ्रष्टाचार निरोधक जांच ब्यूरो (ACIB) के तत्वावधान में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य Tata Motare कनवाई चालकों से जुड़े पिछले वर्षों से लंबित विवाद पर चर्चा करना और चालकों को न्याय दिलाने का संकल्प लेना था। ACIB ने बैठक में यह भी तय किया कि वे इस प्रकरण को नये सिरे से उठाएंगे और संबंधित लोगों को न्याय दिलाएंगे।

बैठक में ACIB द्वारा पहले सुलझाए गए दो पारिवारिक मामलों की प्रगति पर भी समीक्षा की गई। साथ ही तीन नए विवादों को संस्था ने संज्ञान में लिया और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

बैठक में ACIB के सदस्य और आम नागरिक भी शामिल हुए। प्रमुख उपस्थितियों में शामिल थे—
बाबूलाल नाग, हेड – कोल्हान प्रमंडल
अजीत कुमार सिंह, लीगल इंचार्ज – कोल्हान प्रमंडल
नागेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी – कोल्हान प्रमंडल
सशि भूषण मुखी, जिला अध्यक्ष – पूर्वी सिंहभूम
राम कुमार छत्रिय, जिला प्रभारी – पूर्वी सिंहभूम
पिंकी सिंह, सचिव – जिला महिला सेल
किशोर कुमार मिश्रा, लेबर सेल
राजेश कुमार शर्मा, जिला पदाधिकारी
अन्य नए सदस्य एवं आम नागरिक

बैठक लगभग दो घंटे चली और समाप्ति पर ACIB ने सामाजिक न्याय, पारदर्शिता और जनहित के कार्यों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time