जमशेदपुर: जमशेदपुर के वॉकी टॉकी ग्राहक सुमित मुखी के लिए इस दिवाली सैमसंग मोबाइल ने खुशियों की सौगात दी। संपन्न कंज्यूमर ऑफर में बंपर प्राइज के तौर पर उन्हें रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 गिफ्ट की गई। सोमवार को साकची स्थित वॉकी टॉकी में आयोजित समारोह में सुमित को यह पुरस्कार सैमसंग के अधिकारियों और वॉकी टॉकी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी
इस अवसर पर उपस्थित थे—
संजय सिंह, जोनल सेल्स मैनेजर, सैमसंग
जतिन गुरनानी, एरिया बिज़नेस मैनेजर
विवेक आनंद, एस पी डी स्टेट हेड
कुमार बिशाल, जोनल मैनेजर
वॉकी टॉकी के डीलर राजेश अग्रवाल
सिटी मल्टीटेक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोपराइटर शिशिर बंसल
सभी ने मिलकर सुमित मुखी को बंपर प्राइज की चाबी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दी।
सैमसंग अधिकारियों ने बताया कि यह विशेष कंज्यूमर ऑफर सितंबर और अक्टूबर 2025 में 30 दिनों के लिए चला। दिवाली सीजन को ध्यान में रखते हुए पेश किए गए इस ऑफर को ग्राहकों का जबर्दस्त समर्थन मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने इस स्कीम का लाभ उठाया।
कंपनी ने यह भी कहा कि सैमसंग हमेशा से ग्राहकों को बेहतर अनुभव और आकर्षक ऑफर देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है और भविष्य में भी ऐसे लाभकारी ऑफर जारी किए जाएंगे।
बंपर पुरस्कार जीतने वाले सुमित मुखी ने कहा, “यह मेरे लिए दिवाली का सबसे बड़ा उपहार है। मैं सैमसंग का धन्यवाद करता हूं और इस अनुभव को हमेशा याद रखूंगा।”




















































