Potka: चलती सड़क पर धधका गिट्टी लदा हाइवा, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

पोटका:  सोमवार की देर रात पोटका थाना क्षेत्र के सावनाडीह मुख्य सड़क पर एक गिट्टी लदा हाइवा अचानक आग की चपेट में आ गया। चंद मिनटों में आग ने पूरे वाहन को घेर लिया और हाइवा पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शॉर्ट सर्किट आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा सावनाडीह की ओर बढ़ रहा था तभी चालक ने आगे के हिस्से से धुआं निकलते देखा। चालक ने तुरंत वाहन रोककर बाहर छलांग लगाई और अपनी जान बचाई। कुछ ही पलों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा हाइवा लपटों में घिर गया।

आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पोटका थाना पुलिस एवं दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की पुष्टि के संकेत मिले हैं। जले हुए वाहन के अवशेषों को जब्त कर आगे की जांच की जा रही है।
देर रात हुई इस घटना के कारण सड़क पर कुछ समय तक आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time