Jamshedpur: जिम्मेदारी बनी सिरदर्द, सऊदी गए दोस्त की दी हुई बाइक रातों-रात चोरी

जमशेदपुर:  जमशेदपुर में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि लोग घर के बाहर वाहन खड़ा करने से भी डरने लगे हैं। ताजा मामला बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह ए ब्लॉक से सामने आया है।

मोहम्मद मेहफूज आलम (33) ने थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उनके मित्र सऊदी अरब गए हुए हैं और अपनी बाइक (जेएच05सीयू 9239) उन्हें चलाने के लिए दे गए थे। 30 नवंबर की शाम करीब 6.30 बजे वे बाइक को घर के नीचे पार्क कर ऊपर चले गए। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे जब वह नमाज के लिए मस्जिद जाने लगे तो पाया कि बाइक गायब है।

इधर-उधर खोजबीन के बाद उन्होंने स्थानीय सीसीटीवी फुटेज देखा। इसमें रात करीब 11.41 बजे एक अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाते हुए स्पष्ट दिखाई दे रहा है। चोर की पूरी गतिविधि फुटेज में रिकॉर्ड हुई है, जिससे पुलिस को सुराग मिल सकता है।

पीड़ित ने बिष्टुपुर थाना प्रभारी से शिकायत कर बाइक बरामद करने और चोर की पहचान कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला परिणय सूत्र में बंधीं, मुख्यमंत्री कई राजनीतिक-प्रशासनिक हस्तियों ने दिया आशिर्वाद

पोटका : पोटका की अंचलाधिकारी निकिता बाला गुरुवार को विवाह बंधन में बंध गईं। रांची स्थित ब्लेसिंग बैंक्वेट रिसोर्ट में उन्होंने गढ़वा निवासी झामुमो प्रवक्ता सह उच्च न्यायालय के सरकारी…

Spread the love

Bahragora : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी बरसोल पुलिस

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरघाटा चौक के समीप एनएच 49 पर गुरुवार की देर रात करीब 1 बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time