Jamshedpur: टाटा लीज जमीन पर मस्जिद निर्माण विवाद तेज, 10 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं हुई तो धरना !

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के परदेसी पाड़ा में टाटा लीज एरिया की कथित अतिक्रमित जमीन पर बन रही मस्जिद को लेकर विवाद और गहरा गया है। मंगलवार को स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे पर एक अहम बैठक की। बैठक में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा भी शामिल हुए।

मिश्रा ने बताया कि मस्जिद निर्माण को लेकर पहले भी कई बार विरोध हो चुका है। आपत्ति के बाद निर्माण कार्य रोका गया था, लेकिन अब फिर से तेज गति से निर्माण जारी है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि मस्जिद का निर्माण टाटा लीज एरिया की अतिक्रमित जमीन पर हो रहा है। इस संबंध में 28 नवंबर को उपायुक्त, एसडीओ, सोनारी थाना और टाटा लैंड विभाग को लिखित जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

लोगों का कहना है कि मस्जिद में आसपास की आबादी से कई गुना अधिक लोग नमाज़ पढ़ने आते हैं। ऐसे में प्रशासन को यह स्पष्ट करना चाहिए कि ये लोग किस क्षेत्र से आते हैं।

स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया कि जब प्रशासन पहले कई बार निर्माण रोक चुका है, तो अब तेजी से काम कैसे चल रहा है?
टाटा लैंड विभाग के अधिकारियों की चुप्पी भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।

कुछ लोगों ने बैठक में यह आशंका भी जताई कि सोनारी के निचले इलाकों में बाहरी और संदिग्ध लोग रहने लगे हैं। प्रशासन से मांग की गई कि इसकी भी जांच कराई जाए।

मुकुल मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निवासियों ने तय किया है— यदि 10 दिसंबर तक प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता, तो परदेसी पाड़ा स्थित वीर मंच अखाड़ा के परिसर में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा, ताकि प्रशासन इस मुद्दे पर जागरूक हो।

बैठक में अरुण तिवारी, विनोद प्रसाद, दिनेश पांडे, अशोक जायसवाल, विजय कुमार, बलराम ठाकुर, अजय अग्रवाल, विनोद सिंह, रविशंकर सिंह, सुरेंद्र सिंह, उत्तम कुमार, अशोक सिन्हा, मुकेश साहू, नरेश सिंह समेत कई लोग उपस्थित रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jharkhand: राज्य में विकास प्रभावित, मुखिया चुनाव के बाद फंड नहीं मिला – पांडेय

 

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *