Jharkhand: भाजपा किसान मोर्चा के जय प्रकाश पांडेय ने नए श्रम कानून का किया स्वागत

रांची:  भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश नेता और झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने केंद्र सरकार द्वारा नए श्रम कानून लागू किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडवीय को बधाई देते हुए कहा कि यह फैसला देशभर के असंगठित और मानदेय पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक है।

पूरे देश में 26,000 रुपये फ्लोर वेतन लागू
पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने नए चार श्रम कानून लागू कर
– असंगठित मजदूर
– अर्धकुशल और अतिकुशल मजदूर
– मानदेय और अस्थाई कर्मियों
सभी के लिए देशभर में लगभग 26,000 रुपये का समान फ्लोर न्यूनतम वेतन तय कर दिया है। अब किसी भी संस्था में किसी कर्मचारी को 26,000 रुपये से कम वेतन पर काम नहीं कराया जा सकेगा।

मानदेयकर्मी भी पाएंगे ग्रेच्युटी, पेंशन और मेडिकल सुविधा
नई व्यवस्था के तहत—
– मानदेय पर कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मियों को रिटायरमेंट पर 20 लाख रुपये तक की ग्रेच्युटी मिलेगी
– पेंशन स्कीम लागू होगी
– सभी कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिलेगा

अब अनिवार्य होगा नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र
नए कानून के अनुसार अब—
– हर संस्थान को आउटसोर्सिंग, अस्थाई या मानदेय कर्मियों को नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा
– मौखिक नियुक्ति मान्य नहीं होगी
– पहचान पत्र देना जरूरी होगा
– सभी को सरकार द्वारा तय वेतनमान और सुविधाएँ देना अनिवार्य होगा

उल्लंघन करने पर श्रम मंत्रालय सख्त कार्रवाई करेगा।

किन-किन कर्मियों को होगा लाभ
इन नए कानूनों का लाभ विशेष रूप से मिलेगा—
– आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका
– आशा कार्यकर्ता
– एएनएम
– सुपरवाइजर
– विभिन्न संस्थानों में कार्यरत मजदूर व श्रमिक

मजदूरों और आंगनवाड़ी कर्मचारियों की ओर से धन्यवाद
जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि इस निर्णय से देशभर के लाखों मजदूरों, महिलाओं और मानदेय कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन मिलेगा। उन्होंने सभी की ओर से प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री मांडवीय को शुभकामनाएँ दीं।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : हरिणा मेला से लौट रहे स्कूटी सवार सड़क हादसे में घायल, एक की हालत गंभीर

    पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली लैम्पस के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जुगसलाई थाना क्षेत्र के बलदेव…

    Spread the love

    Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में उत्साह पूर्वक मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा, जमशेदपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय के कर्मचारियों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time