Jamshedpur: टाटा स्टील लीज नवीकरण से पहले बागबेड़ा में स्थायी नागरिक सुविधाओं की मांग, संजीव सरदार को सौंपा पत्र

जमशेदपुर:  बागबेड़ा, कीताडीह और घाघीडीह क्षेत्र के 15 पंचायतों में नागरिक सुविधाओं को स्थायी रूप से बहाल करने की मांग को लेकर स्थानीय प्रतिनिधिमंडल ने पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बागबेड़ा के पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने किया।

मांग पत्र में बताया गया कि ये इलाके टाटा स्टील संयंत्र से केवल 3–5 किलोमीटर की दूरी पर हैं, जहाँ स्थायी और अस्थायी कर्मचारी, ठेका मजदूर और उनके परिवार सहित लाखों लोग रहते हैं। इसके बावजूद, पेयजल, सफाई, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का स्थायी प्रबंध नहीं हो पाया है। यह स्थानीय जनता के लिए लंबे समय से गंभीर समस्या बनी हुई है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा टाटा स्टील के लीज नवीकरण से पहले सीएसआर फंड का उपयोग कर इन 15 पंचायतों के लगभग एक लाख लोगों के लिए स्थायी नागरिक सुविधाएँ सुनिश्चित की जाएं। विशेष रूप से:

पेयजल योजना
नियमित सफाई और स्वच्छता
बिजली आपूर्ति
अन्य आधारभूत नागरिक सुविधाएं

विधायक संजीव सरदार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि वे आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष उठाएंगे और सरकार स्तर पर आवश्यक पहल करने का आग्रह करेंगे।

किशोर यादव ने कहा कि जल्द ही वे विधायक संजीव सरदार के साथ मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर सीधे मांग पत्र सौंपेंगे, ताकि क्षेत्रवासियों की लंबी समस्याओं का स्थायी समाधान निकाला जा सके। इस अवसर पर मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, समाजसेवी विशाल सिंह, हर्ष सिंह और अन्य प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time