Jamshedpur: साकची में चोरी का प्रयास नाकाम, रंगे हाथों पकड़ा गया युवक

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के पास बुधवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई, जब क्वार्टर नंबर FD-1 में चोरी के प्रयास के दौरान एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, क्वार्टर के मालिक गौतम ने देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है और कोई अंदर घुसने की कोशिश कर रहा है। बाद में उस युवक की पहचान देवनगर निवासी करण के रूप में हुई।

जब गौतम ने आवाज लगाई और पकड़ने की कोशिश की, तो करण मौके से भाग निकला। इसके बाद गौतम ने उसका पीछा किया और आरोपी एमजीएम अस्पताल परिसर में घुसा, जहाँ भीड़-भाड़ के बीच उसे पकड़ लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस की पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान करण के पास से एक चाकू बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, करण इलाके में चोरी की नीयत से घूम रहा था। घर में घुसने के प्रयास के दौरान अचानक गौतम की मौजूदगी से घबरा गया और भागने लगा।

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time