जमशेदपुर : साकची ठाकुरबाड़ी रोड स्थित हैलो ब्रदर्स मोबाइल शॉप से एपल का आइ-फोन की चोरी कर ली गयी है. इस चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी है. इस मामले की शिकायत साकची पुलिस से की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति मोबाइल दुकान पर आया और दुकानदार से मोबाइल के बारे में जानकारी ली. उन्होंने मोबाइल के बारे में भी कई सारी जानकारी हासिल की. इसके बाद जब दुकानदार मोबाइल को दिखा रहा था, तब उक्त व्यक्ति आइ फोन लेकर फरार हो गया. वह जब चेक किया तो मोबाइल गायब पाया. इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया. सीसीटीवी को खंगाला गया तो युवक की पहचान हो पायी.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : झारखंड में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान बनाने की प्रक्रिया शुरू


















































