Jamshedpur : झारखंड में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान बनाने की प्रक्रिया शुरू

  • प्रथम चरण में आदित्यपुर समेत पांच जिलों का चयन
  • झारखंड के 14 शहरों का मास्टर प्लान तैयार

जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने जानकारी दी है कि नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा की पहल के तहत गंगा नदी और बेसिन क्षेत्र के पांच राज्यों में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान (URMP) तैयार करने का कार्य आरंभ किया गया है। इस योजना का उद्देश्य गंगा और इसके सहयोगी नदियों के संरक्षण, पुनरुद्धार और सतत विकास को सुनिश्चित करना है। अगले दो वर्षों में इन पांच राज्यों के कुल 62 शहरों का यूआरएमपी तैयार किया जाएगा। झारखंड के प्रथम चरण में रांची, धनबाद, चास, आदित्यपुर और साहेबगंज/राजमहल को URMP तैयार करने के लिए चुना गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ में भूमि विवादों का त्वरित निपटान

URMP योजना के तहत झारखंड के शहरों का चयन

गुरुवार को विधानसभा में जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने राज्य सरकार से अभिस्ताव किया था कि रांची और जमशेदपुर शहरों के लिए तैयार योजनाओं को सार्वजनिक करें और प्राथमिकता के आधार पर लागू करें। इसके जवाब में सरकार ने बताया कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर्स, नई दिल्ली और उनके द्वारा नियुक्त नॉलेज पार्टनर अल्लुवीयम इंडिया को URMP तैयार करने के लिए नियुक्त किया गया है। यह योजना गंगा बेसिन के सहयोगी नदियों और शहरों में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर हर महादेव सेवा संघ ने 25वें कंबल सेवा अभियान का किया शुभारंभ

सरयू राय के अभिस्ताव पर सरकार ने दी जानकारी

झारखंड के 14 शहर—रांची, धनबाद, देवघर, आदित्यपुर, चास, मेदिनीनगर, मानगो, गिरिडीह, जमशेदपुर अक्षेस, साहेबगंज, राजमहल, जुगसलाई, फुसरो और चिरकुंडा—रिवर सिटी एलायंस के सदस्य हैं। इन सभी शहरों का मास्टर प्लान चरणबद्ध रूप से बनाया जाएगा। प्रथम चरण में रांची, धनबाद, आदित्यपुर, चास तथा साहेबगंज/राजमहल के लिए URMP तैयार किया जा रहा है। यह योजना शहरों के नदी प्रबंधन में स्थायी सुधार लाने और पर्यावरण संरक्षण के मानकों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

Spread the love

Related Posts

Jadugora : NIT जमशेदपुर में शोध कर जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने पेटेंट प्राप्त किया , जादूगोड़ा में खुशी की लहर

जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा की बेटी मेघा महापात्र ने एन आई टी संस्थान जमशेदपुर में शोध कर पेटेंट प्राप्त किया है ।शोध क्षेत्र में पेटेंट को अत्यंत विरल उपलब्धि…

Spread the love

Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time