Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम में ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ में भूमि विवादों का त्वरित निपटान

  • आज 15 आवेदनों में से 9 का मौके पर ही निष्पादन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में भूमि विवादों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार हर गुरुवार को ‘अंचल-सह-थाना दिवस’ का आयोजन किया जाता है। इस दिन जिले के सभी अंचलों से नागरिक अपने जमीन संबंधी समस्याओं का निदान कराने आते हैं। आज आयोजित इस दिवस के दौरान कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण और अन्य भूमि-संबंधी शिकायतें शामिल थीं।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : हर हर महादेव सेवा संघ ने 25वें कंबल सेवा अभियान का किया शुभारंभ

अंचल-सह-थाना दिवस में नागरिकों की समस्याओं का हुआ समाधान

प्रशासनिक टीमों ने आवश्यक दस्तावेजों की जांच और पक्षकारों की सुनवाई के बाद 9 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया। शेष 6 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें तथ्यात्मक जांच, स्थल निरीक्षण, अभिलेख सत्यापन और पक्षकारों के विस्तृत बयान जैसी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि भूमि विवादों के समाधान में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी के लंबित मामलों पर आनन्द बिहारी दुबे ने दिया अंतिम अल्टीमेटम

9 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटान, बाकी आवेदन प्रक्रियाधीन, जल्द निष्पादन का आश्वासन

उपायुक्त ने बताया कि अंचल-सह-थाना दिवसका उद्देश्य जमीनी विवादों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाना है। इससे नागरिक अनावश्यक परेशानियों से बच सकेंगे और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी। जिला प्रशासन की यह पहल ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भूमि विवादों के समाधान को सरल, त्वरित और सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने भूमि विवादों के समाधान के लिए निर्धारित गुरुवार को इस कार्यक्रम में भाग लें।

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Gua : लगातार बारिश से बड़ाजामदा में जलजमाव, स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी

गुवा : बड़ाजामदा में लगातार हो रही बारिश के कारण कई स्थानों पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। भट्टीसाई से फुटबॉल मैदान जाने वाले मार्ग तथा फाटक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time