Jamshedpur : टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी के लंबित मामलों पर आनन्द बिहारी दुबे ने दिया अंतिम अल्टीमेटम

  • 15 दिसंबर तक लंबित फाइलों के निपटारे न होने पर 16 दिसंबर को विशाल धरना-प्रदर्शन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने टेल्को कॉपरेटिव सोसायटी और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी दी है कि 17 मई 2018 से लंबित अनुमोदन-संबंधी सभी मामलों और सोसायटी के कामगारों के हित से जुड़े कागजातों का निपटारा 15 दिसंबर 2025 तक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लगातार वार्ता और याद दिलाने के बावजूद कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। खासकर महीने का वेतन जो 2 तारीख को भुगतान होना था, वह अब तक भुगतान नहीं हुआ है, जिससे कामगारों में व्यापक नाराजगी व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: करमपदा गांव में ग्राम विकास मंच की बैठक, शिक्षा और जीवन स्तर सुधार पर जोर

टेल्को कर्मचारियों का वेतन भुगतान लंबित, जनता में असंतोष

आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि यदि निर्धारित समय-सीमा तक लंबित फाइलों का निष्पादन, आदेशों की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने और आवेदकों को विधिवत सूचना देने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो 16 दिसंबर 2025 को सोसाइटी कार्यालय पर विशाल धरना-प्रदर्शन और घेराव आयोजित किया जाएगा। इसके बाद भी समाधान न होने पर चरणबद्ध आंदोलन, अनिश्चितकालीन धरना और घेराव की रणनीति अपनाई जाएगी। उन्होंने प्रबंधन पर पूरी जिम्मेदारी डालते हुए कहा कि इस बार कामगारों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में तेली और प्रजापति समाज के लिए बोर्ड गठन की उठाई मांग

16 दिसंबर को टेल्को कार्यालय पर होगा व्यापक धरना-प्रदर्शन

आज के एक दिवसीय प्रदर्शन में आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में सर्वश्री सामंतो कुमार, धीरज कुमार सिंह, त्रिनाथ, सुशील घोष, अभिनीत कुमार यादव, सन्नी कुमार सिंह, निखिल तिवारी, रोहन कुमार मिश्रा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता और कामगार शामिल हुए। प्रदर्शन में कामगारों ने लंबित मामलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की और प्रबंधन को जवाबदेह ठहराने की अपील की। इस कार्यक्रम के माध्यम से कामगारों के अधिकारों और उनके हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : खनन-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में JMM का बड़ा आंदोलन, कुणाल षाड़ंगी बोले- मांगें नहीं मानी तो सड़क पर उतरेंगे

जमशेदपुर : खनन-खनिज अधिनियम 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। पार्टी ने नए कानून को झारखंड के…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में वैश्विक डिज़ाइन से प्रेरित आधुनिक फर्नीचर लेकर आ रहा है आर्कुरा, एक्सक्लूसिव शो रूम का उद्घाटन 16 को

जमशेदपुर : नया डिज़ाइन-केंद्रित होम लाइफस्टाइल ब्रांड आर्कुरा 16 अगस्त रविवारा को जमशेदपुर में अपना 5,000 से अधिक वर्ग फुट का फ्लैगशिप शोरूम खोलने जा रहा है। यह ब्रांड शहर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time