Jhargram : यात्रियों की शिकायतों के बाद रेलवे का बड़ा फैसला, झाडग्राम, चाकुलिया व घाटशिला स्टेशन पर विज्ञापन जिंगल बंद

झाडग्राम : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत
झाडग्राम, चाकुलिया और घाटशिला रेलवे स्टेशनों पर लंबे समय से बज रहे विज्ञापन जिंगल यात्रियों और आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे थे। तेज आवाज़ में बार-बार चलने वाले इन विज्ञापन ऑडियो को लेकर पिछले कुछ दिनों से रेलवे प्रशासन को बड़ी संख्या में शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। यात्रियों का कहना था कि लगातार विज्ञापन जिंगल बजने से न केवल मानसिक असुविधा हो रही है, बल्कि जरूरी रेलवे घोषणाएं भी कई बार स्पष्ट रूप से सुनाई नहीं देती थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने पूरे प्रकरण पर संज्ञान लिया और संबंधित विज्ञापन ऑडियो प्रसारण के टेंडर की समीक्षा की। समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया कि यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि है, और जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त विज्ञापन टेंडर को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाए। रेलवे के इस फैसले के बाद कल से झाडग्राम, चाकुलिया और घाटशिला स्टेशनों पर नियमित ट्रेन आगमन, प्रस्थान और सुरक्षा से जुड़ी घोषणाओं के अलावा किसी भी प्रकार का विज्ञापन ऑडियो प्रसारित नहीं किया जा रहा है। इससे स्टेशनों पर शोर-शराबे में कमी आई है और यात्रियों को अपेक्षाकृत शांत वातावरण मिल रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों ने रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुविधा और मानसिक शांति को ध्यान में रखकर उठाया गया है। कई यात्रियों ने यह भी उम्मीद जताई कि आगे भी रेलवे प्रशासन जनसुविधा से जुड़े मामलों में इसी तरह त्वरित और सकारात्मक निर्णय लेता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

Spread the love

Related Posts

Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग से भारी तबाही, कई दुकानें जलकर स्वाहा, मुआवजे की मांग

झाड़ग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप…

Spread the love

Jadugora : कमीशन के खेल में फंसा जल मीनार का निर्माण कार्य, संवेदक ने खड़े किए हाथ, बीडीओ ने 20 पंचायत सचिवों को किया शो कॉज

जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड के दर्जनों पंचायतों में जल प्राप्ति योजना के तहत कराये जा रहे जल मीनार का निर्माण इन दिनों बंद है। जिसके कारण गर्मी के मौसम में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time