Jhargram : ओलचिकी लिपि की शताब्दी पर संथाली भाषा दिवस का आयोजन, शासन प्रशासन से जुड़े अधिकारियों ने परिचर्चा में लिया भाग

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम राज कॉलेज परिसर में सोमवार को 23 वां संथाली भाषा दिवस आयोजित किया गया। यह दिवस वर्ष 2003 में संथाली भाषा को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कर सरकारी मान्यता दिए जाने की स्मृति में मनाया जाता है। इस वर्ष ओलचिकी लिपि के सौ वर्ष पूरे होने के कारण कार्यक्रम का विशेष महत्व रहा।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियां और चर्चा सत्र आयोजित किए गए। छात्रों ने नए जिलाधिकारी आकांक्षा भास्कर से विभिन्न विषयों पर बातचीत की और अपने भविष्य के सपनों व लक्ष्यों को साझा किया।
कार्यक्रम में झाड़ग्राम की जिलाधिकारी आकांक्षा भास्कर, जिला सभाधिपति, गोपीबल्लवपुर के विधायक डॉ. खगेन्द्रनाथ महतो सहित अन्य विधायक और सरकारी अधिकारीगण उपस्थित रहे। संथाली भाषा दिवस भारत और विश्वभर में संथाली भाषा व संस्कृति के संरक्षण और प्रचार के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : RVS कॉलेज में वार्षिक खेलकूद “Frolic” कार्यक्रम का आयोजन, विधायक सोमेश चंद्र सोरेन हुए शामिल

Spread the love

Related Posts

Jhargram : आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, दुर्गा पूजा पंडाल हुआ क्षतिग्रस्त 

झाड़ग्राम : बीती रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने झाड़ग्राम शहर के शक्तिनगर इलाके में भारी तबाही मचाई, जिससे बसंती दुर्गा पूजा का एक पंडाल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो…

Spread the love

Jamshedpur : एक्साइज ड्यूटी में कटौती स्वागत योग्य कदम : अनिल मोदी

जमशेदपुर :  सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) श्री अनिल मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर विशेष एक्साइज ड्यूटी में की गई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time